-->

Ad Unit (Iklan) BIG

सपा ने 12 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, आरपी यादव को रायबरेली से उतारा... देखिए पूरी लिस्ट

UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार
UP News in Hindi - उत्तर प्रदेश समाचार. Get Latest UP news in hindi, उ प्र न्यूज़ headlines, यूपी समाचार about crime, politics, education, city development, Local News, लोकल न्यूज, local events & more - Navbharat Times 
सपा ने 12 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, आरपी यादव को रायबरेली से उतारा... देखिए पूरी लिस्ट
Feb 2nd 2022, 11:30

अभय सिंह राठौर, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP VIdhansabha Chunav 2022) की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हैं। एक-एक कर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। बुधवार को इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी () कर दी है। सपा ने इस लिस्ट में 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने रायबरेली सीट से आरपी यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से बीजेपी ने अदिति सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने रायबरेली से जहां आरपी सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, चित्रकूट विधानसभा सीट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया है। मानिकपुर विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह सपा के उम्मीदवार होंगे। इलाहाबाद की प्रतापपुर सीट से विजमा यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। प्रयागराज पश्चिम सीट से अमरनाथ मौर्य तो वहीं प्रयागराज की दक्षिण सीट से रईस चंद्र शुक्ला सपा के उम्मीदवार होंगे। कैसरगंज सीट से मसूद आलम खान सपा प्रत्याशी बाराबंकी के जैदपुर सीट से सपा ने गौरव रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हैदरगढ़ सीट से राम मगन रावत सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने बहराइच की मटेरा सीट से मोहम्मद रमजान को टिकट दिया है। वहीं, कैसरगंज विधानसभा सीट से मसूद आलम खान को प्रत्याशी बनाया है। श्रावस्ती की भिनगा सीट से इंद्राणी वर्मा चुनावी मैदान में होंगी। वहीं, श्रावस्ती सीट से मोहम्मद असलम राईनी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) का ऐलान चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को किया। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे (UP Election results) आएंगे। यूपी में सात चरणों (Seven Phase) के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान (Voting) होगा। 10 फरवरी को पहले चरण (First Phase) में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण (Second Phase) 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण (Third Phase) में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण (Fourth Phase) में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा। पांचवे चरण (Fifth Phase) में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें (Seventh Phase) और अंतिम चरण (Last Phase) का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर किया जाएगा। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है। 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। उस चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bharatiya Janata Party) के बीच माना जा रहा है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter