-->

Ad Unit (Iklan) BIG

2024 में यूपी के मैदान में उतरेगी TMC, इस बार अखिलेश को समर्थन...ममता का बड़ा ऐलान

India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update
India News in Hindi, इंडिया न्यूज़ & भारत समाचार - Get the latest Bharat news headlines, India samachar, इंडिया समाचार about crime, politics, education, city, local events and more updates on India news from Navbharat Times 
2024 में यूपी के मैदान में उतरेगी TMC, इस बार अखिलेश को समर्थन...ममता का बड़ा ऐलान
Feb 2nd 2022, 09:56

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ऐलान किया है कि टीएमसी 2024 का लोकसभा चुनाव () उत्तर प्रदेश से भी लड़ेगी। इसी के साथ ममता ने कहा कि वह 8 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को समर्थन देने जा रही हैं। ममता बनर्जी एक बार फिर निर्विरोध रूप से टीएमसी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, 'उत्तर प्रदेश में, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही हूं लेकिन 8 फरवरी, 2022 को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन करने जा रही हूं। हम (टीएमसी) लोकसभा चुनाव (2024 में) यूपी से लड़ेंगे, हमारी यूनिट वहां काम कर रही है। ' ममता ने आगे कहा, 'मैंने गोवा में अपनी यूनिट बनाई, त्रिपुरा में हमारा वोट शेयर 20 फीसदी है।' 'बीजेपी को हराने के लिए सभी दल साथ आएं' टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, 'हमें बंगाल में टीएमसी को अगले दो सालों में और मजबूत बनाना होगा ताकि 2024 में हम यहां की सारी 42 सीटें जीत सकें। हमें बीजेपी को भगाना होगा।' ममता बनर्जी ने सभी क्षेत्रीय दलों के साथ आने का आह्वान किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि 2024 चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि टीएमसी में एकरूपता रहेगी। कार्यसमिति की पहली बैठक दिल्ली में होगी।' ममता बनर्जी फिर बनीं टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी बुधवार को एक बार फिर निर्विरोध तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पांच साल के अंतराल के बाद अपने संगठनात्मक चुनाव कराए थे। पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी के अनुसार, बनर्जी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, क्योंकि किसी अन्य नेता ने अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं की थी। संगठनात्मक चुनाव के निर्वाचन अधिकारी चटर्जी ने कहा, 'ममता बनर्जी के पक्ष में कुल 48 प्रस्तावकों और समर्थकों ने नामांकन दाखिल किया। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी ने नामांकन नहीं भरा था, ममता बनर्जी को फिर से निर्विरोध चुन लिया गया है।' ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस से अलग होने के बाद पार्टी की स्थापना की थी और तब से वह इसका नेतृत्व कर रही हैं। वर्ष 2001 और 2006 के विधानसभा चुनाव में दो असफल प्रयासों के बाद, पार्टी 2011 वाम मोर्चे को मात देकर सत्ता में आई। पार्टी, राज्य विधानसभा की 294 सीटों में से 213 सीटें हासिल करने के बाद पिछले साल मई में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter