-->

Ad Unit (Iklan) BIG

प्रयागराज के बारा से भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, बताया ये बड़ा कारण

UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार
UP News in Hindi - उत्तर प्रदेश समाचार. Get Latest UP news in hindi, उ प्र न्यूज़ headlines, यूपी समाचार about crime, politics, education, city development, Local News, लोकल न्यूज, local events & more - Navbharat Times 
प्रयागराज के बारा से भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, बताया ये बड़ा कारण
Feb 2nd 2022, 09:50

आनंदराज, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव () को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। दल-बदल की राजनीति भी इस समय आम बात है। यही नहीं पार्टी से कुछ बातों से नाराज विधायक अब अपनी पार्टी का दामन छोड़ भी रहे हैं। ऐसे ही प्रयागराज के मौजूदा बारा विधानसभा सीट से विधायक डॉ. अजय कुमार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा विधायक ने मीडिया के सामने अपने इस्तीफे की घोषणा किया है। बीजेपी विधायक बीजेपी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी की सूचना नहीं देने से खफा है। इसलिए उन्होंने पार्टी को इस्तीफा भेजा है। प्रयागराज विधानसभा सीट से डॉ. अजय कुमार विधायक हैं। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। उसके बाद इन्होंने समाजवादी पार्टी का 2017 में दामन छोड़कर बीजेपी के खेमे में चले गए। इसी सीट से फिर से विधायक चुने गए। 5 साल बीजेपी में रहने के बाद अब वह पार्टी की एक बात से बेहद खफा हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की एलाइंस पार्टी अपना दल एस के गठबंधन के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें से प्रयागराज विधानसभा सीट बारा टिकट घोषित किए जाने की सूचना भी मौजूदा बीजेपी विधायक को नहीं दिया गया। शीर्ष नेताओं को दी है जानकारी डॉ. अजय कुमार ने शीर्ष नेताओं को अपने निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने सीट गठबंधन के तहत अपना दल सोनेलाल को जाने के बारे में विधिवत जानकारी न दिए जाने का मामला बताया है। साथ ही, विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में किसी अन्य दल में जाने संबंधी चर्चाओं को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी दल में अभी नहीं जा रहा हूं। हालांकि, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार डॉ. कुमार बसपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने पहले ही बारा के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में अगर विधायक पार्टी से जुड़ते हैं तो उन्हें किस सीट से टिकट मिलता है, यह बड़ा सवाल होगा।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter