-->

Ad Unit (Iklan) BIG

यूपी चुनावः सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अनुराग ठाकुर ने RPN का जिक्र कर कसा तंज, मिला ये...

Jansatta
 
thumbnail यूपी चुनावः सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अनुराग ठाकुर ने RPN का जिक्र कर कसा तंज, मिला ये जवाब
Feb 2nd 2022, 12:48, by niteshdubey

समाजवादी पार्टी ने नए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की और लिस्ट में उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का भी नाम है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य वर्तमान में कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है और लोग कयास लगा रहे थे कि वह पडरौना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

14 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ-साथ योगी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। तीनों नेताओं ने बीजेपी पर पिछड़ा विरोधी और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था।

सीट बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "5 साल बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने नए स्वामी को चुना लेकिन इतनी मुसीबतों के बाद भी वह अपनी वर्तमान सीट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। पडरौना से भागने का आखिर क्या कारण रहा होगा? उन्हें हार का डर था।"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, "हार का डर बहुत से लोगों को सीट छोड़ने पर मजबूर कर देता है। राहुल गांधी लोकसभा में अमेठी से भाग गए, अखिलेश यादव ने अपनी सीट छोड़ दी और अब स्वामी प्रसाद मौर्या भी भाग रहे हैं। उनकी हार पक्की है।"

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी सीट छोड़ने को लेकर और आरपीएन सिंह के पडरौना से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि ,"वह ना कभी थे, ना है और ना कभी चुनौती होंगे। बीजेपी अगर आरपीएन सिंह को मैदान में उतारती है तो शायद वह बीजेपी के सबसे कमजोर उम्मीदवार होंगे।"

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना से दो बार से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। वहीं आरपीएन सिंह भी पडरौना से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। 1996, 2002 और 2007 में आरपीएन सिंह पडरौना से विधायक चुने गए थे। जबकि 2012 और 2017 में पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्या विधायक चुने गए। पिछले विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्या ने 41 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

The post यूपी चुनावः सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अनुराग ठाकुर ने RPN का जिक्र कर कसा तंज, मिला ये जवाब appeared first on Jansatta.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter