-->

Ad Unit (Iklan) BIG

Up Elections 2022: आगरा में गरजीं मायावती, बोलीं- राज्य में सुरक्षित नहीं दलित महिलाएं

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Up Elections 2022: आगरा में गरजीं मायावती, बोलीं- राज्य में सुरक्षित नहीं दलित महिलाएं
Feb 2nd 2022, 10:25, by vipin kumar

नई दिल्लीः  

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां जोरों पर हैं, जिसे लेकर सभी दलों के नेता दिन रात एक किए हुए हैं। राज्य में सत्ता पर काबिज बीजेपी सोच ईमानदार और काम दमदार जैसे नारों पर वोट मांग रही है तो विपक्षी पार्टियां खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे बनाकर सरकार पर हमलावर हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने आगरा में संबोधन किया, जहां उन्होंने बीजेपी और सपा पर निशाना साधा। मायावती ने आगरा पहुंचकर बसपा प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है साथ ही सपा को दलित विरोधी करार दिया। 

बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, ''बीजेपी की भी नीतियां अधिकांश जातिवादी और पूंजीवादी और आरएसएस के संकीर्ण अजेंडे पर ही केंद्रित रही है। धर्म के नाम पर तनाव और नफरत का वातावरण रहा है। 

प्रदेश में हर सस्तर के अपराध बढ़े हैं, दलित और महिलाएं सुरक्षित नहीं रही हैं। मीडिया में इनके आंकड़े को दबा दिया जाता है। आगरा में तो पुलिस कस्टडी में दलित युवक को मार दिया गया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को लुभाने के लिए नाटक कर रही है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में होती है तो उन्हें अनुसूचित जाति वर्गों का ध्यान नहीं रहता।

वहीं, पहले और दूसरे चरण में बसपा की प्रभाव वाली सीटों पर मतदान होना है। इस सभा में आगरा मंडल के सभी 23 बसपा प्रत्याशी मौजूद रहे। आगरा को दलितों की राजधानी भी कहा जाता है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा आगरा जिले में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। 

बता दें कि साल 2016 में मायावती ने इसी मैदान पर ही रैली को संबोधित किया था। उस वक्त उनकी रैली में करीब एक लाख लोगों की भीड़ आने का दावा किया गया था। हालांकि इस बार चुनाव आयोग की पाबंदियों के चलते बड़ी रैलियों पर रोक है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter