-->

Ad Unit (Iklan) BIG

‘अब बाहुबली नहीं, बजरंग बली हैं’: यूपी में अमित शाह ने सपा-बसपा पर बोला हमला, कहा – योगी की सरकार में...

ऑपइंडिया
ख़बरों का 'राइट' एंगल 
'अब बाहुबली नहीं, बजरंग बली हैं': यूपी में अमित शाह ने सपा-बसपा पर बोला हमला, कहा – योगी की सरकार में चलता है कानून का सिक्का
Feb 2nd 2022, 11:16, by ऑपइंडिया स्टाफ़

अमित शाह, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ

समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर अपराधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का सिक्का चलता है। विपक्ष के शासन में हर जिले में एक बाहुबली, एक माफिया होता था और अब राज्य में बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली दिखाई देते हैं। योगी ने बाहुबलियों के कब्जे से करीब 2,000 करोड़ की भूमि को छुड़ाकर गरीबों के आवास बनाए हैं।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ के सहसवान के इस्लाम नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बुआ (मायावती)-बबुआ (अखिलेश यादव) की सरकारो में गुंडाराज था। जो जितना बड़ा दंगाई था, उसे उतना बड़ा सपाई समझा जाता था। गरीबों को कोई पूछने वाला नहीं था। 

उन्होंने कहा कि 2017 में राज्य की सत्ता में आई योगी सरकार ने माफिया और अपराधी तत्वों पर नकेल कसी। जिसका परिणाम है कि आज माफिया तीन जगह दिखाई देते हैं। वे या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर है और या तो सपा का प्रत्याशी है।

गृहमंत्री ने कहा कि लोगों का कहना है कि अखिलेश जी का शासन आएगा तो यूपी में रेड लाइट और ग्रीन लाइट का शासन आ जाएगा। विकास के नाम पर वो रेड लाइट दिखा देंगे और बाहुबलियों व माफियाओं को ग्रीन लाइट दिखाकर वापस बुला लेंगे।

उन्होंने कहा, "अखिलेश जी, मुलायम जी मुख्यमंत्री थे तो इनके साथ आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी दिखते थे। लेकिन आप लोगों ने तीन साल से इन्हें देखा है क्या? भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। सपा की सरकार में किसी एक जाति-धर्म का विकास होता था। बहनजी की सरकार आती थी तो किसी दूसरी जाति-धर्म का ही विकास होता था। आप प्रधानमंत्री मोदी जी को लाए हैं। उनका मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास।"

गृह मंत्री ने कहा, "सपा-बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश माफियाओं का सेंटर बन गया था। यूपी में आए दिन दंगे होते थें, बहन-बेटियों का सम्मान नहीं था, भूमाफिया गरीबों की भूमि हड़पते थे। बहनजी की और अखिलेश जी की सरकार में गुंडे उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान करते थे। यूपी में माफियाओं से पुलिस डरती थी। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में माफिया उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार (2 फरवरी 2022) को यूपी के अतरौली में भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "अखिलेश जी कोरोना टीके को लेकर देश और उत्तर प्रदेश को गुमराह किया, लेकिन बाद में खुद भी टीका लगवाया। अगर लोग उनके कहने पर टीका न लगाते तो क्या लोगों की जान बच पाती?"

गृह मंत्री ने कहा कि 2014, 2017, 2019 के चुनाव उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलने वाले चुनाव रहे हैं। बुआ-भतीजा की सरकारें, जातिवादी सरकारें यूपी का भला नहीं कर सकती थीं। यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी में आ गया था। भाजपा की सरकार ने बदलाव लाने का काम किया है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter