-->

Ad Unit (Iklan) BIG

’10 मार्च के बाद सारी गर्मी शांत कर देंगे’: बुलंदशहर में गरजे CM योगी – सत्ता में रहते दंगाइयों को...

ऑपइंडिया
ख़बरों का 'राइट' एंगल 
'10 मार्च के बाद सारी गर्मी शांत कर देंगे': बुलंदशहर में गरजे CM योगी – सत्ता में रहते दंगाइयों को सम्मान दे रहा था 'लखनऊ वाला लड़का'
Feb 2nd 2022, 11:26, by ऑपइंडिया स्टाफ़

अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Eelection) के मद्देनजर सियासी सरगर्मियाँ काफी तेज हैं, हर पार्टी अपने-अपने तरीके से प्रचार कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aaditynath) ने बुधवार (2 फरवरी 2022) को बुलंदशहर में चुनावी जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर कहा कि कयामत के दिन तक सत्ता में आने का इनका सपना पूरा नहीं होने दूँगा। इसके साथ ही सीएम ने चेतावनी भी दी कि 10 मार्च के बाद इनकी सारी गर्मी को शांत कर देंगे।

करीब 18 मिनट के अपनें भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के दंगे का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे हुए थे, सचिन और गौरव नाम के दो युवकों की निर्मम हत्या हुई थी। लखनऊ वाला ये जो लड़का है न, तब ये सत्ता में था और हत्या करवा रहा था। हत्यारों को प्रश्रय दे रहा था। दंगाइयों को लखनऊ में बुलाकर उनका सम्मान कर रहा था। इन दंगाइयों के खिलाफ भाजपा का जो भी कार्यकर्ता आवाज उठा रहा था उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जा रहा था। दिल्ली वाला लड़का उस स्थिति में भी तमाशा बनाकर कहता था कि दंगाइयों के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।"

विपक्ष को सड़ा गला बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर से ये लोग एक नए कवर के साथ सामने आ रहे हैं। माल तो वही सड़ा-गला है, लेकिन लिफाफा नया है, जिसने असुरक्षा, दंगा और माफिया दिए। लेकिन इतना ध्यान रखो 10 मार्च के बाद पूरी गर्मी शांत करवा देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक तरफ विकास करेंगे। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, फिल्म सिटी भी बना रहे हैं। इसके अलावा हम डाटा सेंटर का भी निर्माण कर रहे हैं। पिछली सरकार तमंचे की फैक्ट्री चला रही थी, लेकिन यहीं पर हम डिफेंस कॉरिडोर दे रहे हैं। लेकिन बुलडोजर रुकेगा नहीं, माफिया के ऊपर बुलडोजर चलता रहेगा। चौराहे-चारे पर दंगाइयों की फोटो को फिर से लगाएँगे और नोटिस भेजेंगे कि बेटी तुमने ये किया था कभी और अब इसकी भरपाई भी कर लो। विकास के साथ-साथ माफिया के खिलाफ बुलडोजर भी है। ये वही चला सकता है जिसमें दम होगा।

CM Yogi Adityanath Bulandshahr rally attacks Akhiles Yadav

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter