-->

Ad Unit (Iklan) BIG

मुज्जफरनगर दंगे में हत्या करवा रहा था सत्ता में बैठा लखनऊ का लड़का, अखिलेश यादव पर सीएम योगी का...

UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार
UP News in Hindi - उत्तर प्रदेश समाचार. Get Latest UP news in hindi, उ प्र न्यूज़ headlines, यूपी समाचार about crime, politics, education, city development, Local News, लोकल न्यूज, local events & more - Navbharat Times 
मुज्जफरनगर दंगे में हत्या करवा रहा था सत्ता में बैठा लखनऊ का लड़का, अखिलेश यादव पर सीएम योगी का बड़ा हमला
Feb 2nd 2022, 10:50

वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव () जुबानी जंग का मैदान भी बन चुका है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने अखिलश यादव (akhilesh yadav) और सपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें हत्यारा तक कह दिया है। इसमें उन्होंने कभी सपा और अखिलेश के साथी रहे राहुल गांधी (Rahul gandhi) को भी घसीटा है। साथ ही उन्होंने अखिलेश और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के गठबंधन पर भी हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि ये जो दो लड़कों की जोड़ी (अखिलेश यादव-जयंत चौधरी) आई है, 2017 और 2014 में बनी थी। 2017 में प्रदेश की जनता ने एक दिल्ली में रहने वाले और एक लखनऊ में रहने वाले को जनता ने कहा था कि तुम लायक हो ही नहीं। उन्होंने कहा कि 2013 में जब () हुआ था, संचिन और गौरव दो जाट युवकों की हत्या हुई थी। तब लखनऊ वाला लड़का (अखिलेश यादव) सत्ता में था और हत्या करवा रहा था। हत्यारों और दंगाईयों को लखनऊ में बुलाकर सम्मान कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता और व्यापारी जो मुजफ्फरनगर दंगाईयों के खिलाफ आवाज उठा रहा था, उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में बंद किया जा रहा था। दिल्ली वाला लड़का (राहुल गांधी) तामाशा बनाकर कहता था कि दंगाईयों के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। एक बार फिर से ये लोग अपने नए कवर के साथ आपके सामने आ रहे हैं। माल तो वही है, लिफाफा नया है। इनका सपना साकार नहीं होगा। 10 मार्च के बाद इनकी गर्मी शांत हो जाएगी। कहा कि पिछली सरकार तमंचे की फैक्ट्री चलाती थी। पीएम मोदी का सभी को करना चाहिए धन्यवादसीएम योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर के गुलावठी में सिकंदराबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी लक्ष्मीराज की तरफ से आयोजित जनसभा में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान चुनाव हो रहे है, जनता सरकार के साथ है। महामारी के दौरान आम लोगों को रोजगार देने और फ्री वैक्सीनेशन के लिए सभी को पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहिए। दोनों डोज मिलने के बाद देश को कोविड की तीसरी लहर में नुकसान से बचाया है। कुछ लोग वैक्सीन का कर रहे दुष्प्रचारसीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन की रक्षा के लिए सभी अहम कार्य कर रही है। जबकि कुछ लोग वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है। यूपी में पहले बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। अब जनता को गुंड़े माफियाओं का डर नहीं है। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी लाखों लोगों को रोजगार देगा। बुलंदशहर के जवान सबसे ज्यादा सेना में है। बुलंदशहर के जवान डिफेंस कॉरिडोर में तोप बनाएंगे और यही पाकिस्तान के बॉर्डर पर गरजेगी। उन्होंने कहा कि गुड़े माफियाओं के दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बुलडोजर चलता रहेगा। 45 लाख मकान गरीबों को दिएगरीबों को पिछले पांच सालों में 45 लाख मकान दिए हैं। 15 करोड़ फ्री में राशन और 2 करोड़ को शौचालय दिए हैं। पहली सरकारों ने खुद का विकास किया है। विकास का पैसा समाजवादी इत्र वाले मित्र के घर जाता था। जिससे समाजवादी यूरोप का टूर करते थे। नाम समाजवादी और काम परिवारवादी। सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह को जिताए। लाल टोपी का मतलब रेड अलर्ट है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्वीट पर भाजपा को वोट देने के लिए मैसेज करें। लाल टोपी वालों से सावधान रहना चाहिए।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter